राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। नगर पंचायत बाजार एकमा के वार्ड संख्या 13 की पार्षद राजपुर गांव की इंदु देवी ने एक लिखित शिकायत स्थानीय थाना पुलिस को दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि राजापुर गांव कि मुख्य सड़क, जनक महतो के घर से लेकर भूखल सिंह के घर तक जाने वाली को, बहादुर महतो के पुत्र गांधी महतो द्वारा पीसीसी सड़क पर चढ़ाकर घर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे सड़क अतिक्रमण होने से आने जाने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। जिससे पूरे वार्ड वासियों में इसका विरोध करते हुए इसकी शिकायत वार्ड पार्षद के नाते मुझसे (इन्दु देवी) से की है। जिसके बाद थाना अध्यक्ष देव कुमार तिवारी को लिखित आवेदन देकर इसकी शिकायत की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग