राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत सारण जिले में दिव्यांगजनों को नित्य जीवन सहायक यंत्र उपकरण के नि: शुल्क वितरण पंजीकरण एवं परीक्षण शिविर का प्रखण्डवार आयोजन किया जाएगा। संबंधित विभाग द्वारा पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है। उक्त विषयक एवं प्रासंगिक पत्र के माध्यम से सारण जिला अन्तर्गत दिव्यांगजनों का पंजीकरण सह परीक्षण शिविर का आयोजन हेतु चयन कर सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। ताकि परीक्षण शिविरों में निगमों के विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजनों को उपयुक्त सहायता उपकरण हेतु चिन्हित किया जा सके। प्रखंडवार तिथि एवं स्थान निर्धारित कर दिया गया है। रिविलगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी लालबाबु पासवान ने बताया कि दिनांक 13 एवं 14 जून को जिला बुनियादी केन्द्र, छपरा में रिविलगंज प्रखंड अन्तर्गत दिव्यांगजनों का पंजीकरण सह परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि सभी वाजिब लाभार्थी तय तिथि को निर्धारित स्थल पर ससमय पहुंच कर योजना का लाभ उठावे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग