राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा पर्यावरण दिवस को लेकर जलालपुर प्रखंड के बंगरा स्थित प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में पौधरोपण सह पर्यावरण पर संगोष्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य पप्पू कुमार, उप-प्राचार्य डॉ प्रेम कुमार, वरीय व्याख्याता राजेश्वर प्रसाद सिंह, व्याख्याता संजय राम ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत गान प्रशिक्षु बबली, श्रेया, सलोनी, निशु, श्वेता के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसके उपरांत पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बंगरा में 150 पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्राचार्य ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से एक पौधा जरूर लगाने की अपील की। संचालन प्रशिक्षु अलका सिंह और ममता कुमारी ने किया। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य पप्पू कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य एवं सभी व्याख्याता के साथ 2021-2023 के प्रशिक्षु अमन सिंह, लिपिक हरेन्द्र सिंह, अफताब आलम, कंप्यूटर ऑपरेटर राकेश कुमार, प्रशिक्षु अभिलाषा कुमारी, सुहासी प्रिया, मोहमद सहजाद, राम कुमार राय, रौशनी कुमारी, कुमैल अख्तर, रौशनी, जिया, बबली कुमारी एवं स्वीटी गुप्ता ने भी अपना मंतव्य दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग