राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में गाड़ी से कुत्ते को ठोकर लगने पर कुछ लोगों ने एक युवक को मारपीट का घायल कर दिया है। घायल देवरिया निवासी रोहित कुमार मांझी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में शुक्रवार को किया गया। घायल ने इस संबंध में एक शिकायत प्रतिवेदन थाने में दिया है। जिसमें कहा गया है कि वह गाड़ी से जा रहा था तो कुत्ता उसे काटने लगा। जिससे वह गिर गया तो कुछ लोग मारपीट करने लगे।पीड़ित ने तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग