नहर में बहते हुए तीन अज्ञात शवों को जलालपुर पुलिस ने किया बरामद
जलालपुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जीएस बंगरा ग्राम के नजदीक गंडक नहर से हत्या कर फेंके गए तीन शवो को जलालपुर पुलिस ने बरामद किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अब्दुल इस्लाम ने बताया कि शनिवार को सुबह बंगरा के ग्रामीणों ने नहर में दो शव को बहते हुए देखा था तथा जलालपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां पहुंचकर बह रहे तीन शवों को बरामद किया। जिसमें गुलाबी साड़ी पहनी हुई एक 35 वर्षीय महिला जिसका गला रेता हुआ था तथा दो छोटे बच्चे एक 4 वर्ष का जिसका भी गला रेता हुआ था तथा दूसरा 8 वर्ष का बालक जिसे गला दबाकर हत्या किया गया था। उन्होंने बताया कि शव को देखने से पता चलता है कि हत्या हाल फिलहाल मे किया गया है तथा हत्या कर तीनों शव को नहर के तेज प्रवाह में फेंक दिया गया था, जो बहते हुए बंगरा के पास पहुंचा था जिसे पुलिस ने बरामद किया। पुलसि मामले की जांच कर रही है। वहीं शवो को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है। वही तीन अज्ञात शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग