पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक के यदु मोड़ पर सोनू हीरो ऑटोमोबाइल्स में हीरो कंपनी ने अपनी नई मॉडल स्पेलडर एक्सटेक बाइक को विधिवत कार्यक्रम आयोजित कर ग्राहकों के लिए लाॅंच किया। मशरक सीओ रविशंकर पांडेय , एजेंसी संचालक पह्ललाद सिंह, टीएसएम रोमित गिरी की मौजूदगी में आचार्य बबन तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रिबन काट और खुशी में केक काटकर किया। मौके पर उपस्थित एजेंसी के प्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने नई मॉडल की गाड़ी हीरो स्प्लेंडर एक्सटेक के विषय में बताया कि अब तक की सभी टू व्हीलर की गाड़ियों में इस गाड़ी की विशेषता कुछ और है। बाइक में पहली बार फ़ूल डिजिटल मीटर लगा हुआ है। इस गाड़ी में रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर लगा हुआ है। ब्लूटूथ के साथ कॉल,एसएमएस अलर्ट की सुविधा उपलब्ध है। एलईडी हाई इंटेंसिटी पोजीशन लैंप उपलब्ध है। सबसे खास बात इस बाइक में यह हैं कि यूएसबी मोबाइल चार्जर लगा हुआ है। अगर गाड़ी चलाते वक्त गाड़ी का साइड स्टैंड गिरा हुआ है तो गाड़ी अपने आप बंद हो जाएगी। यह सभी सुविधाएं अब तक की किसी भी बाइक में देखने को नहीं हैं जो इस बाइक में दी गयी हैं। वही बताते चलें कि पूरे भारत में एक साथ हीरो कंपनी की हीरो एक्सटेक बाइक के नये मॉडल की लांचिंग की हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग