संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय परिसर में कृषि जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्धघाटन प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर एवं बीएओ रामप्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित विशेषज्ञो द्वारा किसानो को समय-समय पर मीट्टी जाँच कराने एवं खेतो की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिये जैविक खेती करने पर बल दिया गया।वही जीरो टिलेज पद्धति अपनाकर कम लागत में अच्छी उपज प्राप्त करने के गुड़ सिखाये गये। प्रशिक्षण के दौरान किसानो को सरकार प्रायोजित योजनाओं सहित खरीफ फसलो की बुआई के लिये उन्नत बीज के सम्बन्ध में बिस्तृत जानकारी दी गई।बीएओ रामप्रसाद सिंह ने खरीफ फसलो में लगने वाले रोग से बचाव के लिये बुआई से पूर्व बीज उपचार करने के महत्व पर प्रकाश डाला। वही प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनूप प्रकाश के द्वारा सूक्ष्म सिंचाई के साथ-साथ खेत की तैयारी, बीज बुआई, पटवन और संतुलित मात्रा में उर्वरक के प्रयोग को लेकर किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई गई।मौके पर सभी कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित सैकड़ो की संख्या में किसान भाई उपस्थित थें।

फोटो(महोत्सव में उपस्थित पदाधिकारी एवं किसान)


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग