संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के रजौली गांव निवासी प्रदीप रंजन को राष्ट्रीय जनता दल सारण शिक्षक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर शिक्षकों सहित स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है।नव मनोनीत जिलाध्यक्ष को शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की उपस्थिति में मनोनयन पत्र सौंपा गया।नव मनोनीत जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं को प्रदेश स्तर तक पहुँचाना एवं उनका निराकरण कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत और धारदार बनाने के लिये भरपूर प्रयास किया जाएगा।वही पार्टी के संघर्षात्मक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में पूरा-पूरा योगदान दिया जाएगा।
फोटो:- (नव मनोनीत जिलाध्यक्ष)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग