राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव में कुछ लोगों ने मछली पालक के साथ मारपीट करते हुए उसके पोखड़े से लगभग 50 हजार रुपए मूल्य की मछली चोरी कर ली है। इस संबंध में जयनारायण राउत ने तीन लोगों पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पथलु राउत, धुपनाथ राउत एवं अजय राउत को आरोपित किया गया है। पीड़ित का कहना है कि जब वह रात्री में शौच जा रहा था तो देखा की उसके पोखड़े के समीप टॉर्च जल रहा था। जब वह गया तो आरोपी उसके पोखड़े से मछली मार रहे थे। जिसका विरोध किया तो सभी लोग मारपीट करते हुए पोखड़े से 50 हजार रुपए मूल्य की मछली मार कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग