राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 30 लीटर शराब बरामद करने के अलावा एक धंंधेबाज और छह शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। छित्रवलिया गांव में छापेमारी कर 30 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। वहीं मौके से धंधेबाज सुनील राय को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर शराब पीकर एकमा बाजार में हंगामा कर रहे जमनपुरा गांव के अमरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में भरहोपुर गांव के संजय पांडेय व प्रताप बैठा को भरहोपुर मठिया गांव से तथा ताजपुर फुलवरिया गांव के संतोष राम को माने गांव से और शोभन छपरा गांव से इसी गांव के गौतम राम व बंधन महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग