राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के गोपुर गांव में रविवार शाम बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक उसी गांव के अनिल साह का 18 वर्षीय पुत्र अमर कुमार बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमर शौच करने के लिए जा रहा था। तभी धाराप्रवाह तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए गड़खा सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग