राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के धर्मपुर जाफर पंचायत के विभिन्न गांव में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जांच डीडीसी ने किया की। बुधवार को डीडीसी अमित कुमार व बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने गोसी अमनौर गांव में पीएम आवास योजना, सात निशिचय योजना, मनरेगा समेत कई विकासात्मक व लोक कल्याणकारी योजनाओं की जांच जमीन स्तर पर किया। सरकार द्वारा चलाया जा रहे योजना जमीन स्तर पर पहुंच रही है कि नहीं या कार्य कागजों पर सीमित है इसका अधिकारियों काे विशेष ध्यान है। जांच के दौरान अधिकारियों ने मनरेगा, नल जल योजना, आवास जन वितरण प्रणाली के दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों से काफी शिकायत किया। योजनाओं में खामियां, अनियमितता उजागर होने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग