राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया गांव में आए बारात में दरवाजा लगाने के समय नर्तकी के साथ डांस करने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई।जिसमें बाराती-सराती समेत नौ लोग घायल हो गए। घायल तरैया निवासी विनोद साह एवं कुंदन कुमार तथा पोझी परसा थाना के सैदपुर गांव के आलोक कुमार, पंकज कुमार, गोलू कुमार, संजय भगत, राजन भगत, राजवंशी भगत तथा साजन भगत का प्राथमिक उपचार मंगलवार की रात्री रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया। ग्रामीणों ने बताया की दरवाजा लगाने से समय आर्केस्ट्रा में नर्तकी के साथ नृत्य करने के लिए बाराती आपस में भिड़ गए। जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति बीच बचाव करने गया तो बाराती उसके साथ मारपीट करने लगे। जिस कारण जमकर मारपीट हो गई।जिसमें नौ लोग घायल हो गए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग