राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में एक बाइक सवार युवक को कुत्ता काटने दौरा तो कुत्ते की मालिक से शिकायत करने पर युवक के मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में पीड़ित युवक देवरिया निवासी रोहित कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें सचिन सिंह, अंकित कुमार और मुकेश सिंह को नामजद किया गया है। आरोप है कि वह संध्या समय अपनी बहन के साथ तेल लेने पेट्रोल पंप पर जा रहा था जैसे ही केदार सिंह के घर के समीप पहुंचा तो उनका कुत्ता काटने के लिए दौड़ गया। जिसकी शिकायत उनसे किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर लोहे की रड से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में रेफरल अस्पताल तरैया में इलाज कराया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
//


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग