राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। गरीबनाथ मंदिर धनौरा पर होने वाले नव दिवसीय रूद्र महायज्ञ का समापन के उपरांत आज शिव-पार्वती की मूर्ति का विसर्जन शक्ति पीठ अम्बिका स्थान घाट पर गरीबनाथ मंदिर सेवा समिति के नवयुवक सदस्यों की उपस्थिति में विसर्जन किया गया। गरीबनाथ मंदिर धनौरा से आमी घाट तक हर- हर महादेव के नारों के साथ गुंजायमान रहा। गरीबनाथ मंदिर सेवा एवं यज्ञ समिति के सदस्यों ने नव दिवसीय रूद्र महायज्ञ की सफलता के लिए कोठियां नरांंव के सभी सदस्यों को तन- मन धन के साथ सेवा देने के लिए कोटि- कोटि प्रसंसा करते हुए बधाई दी। विसर्जन में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से शिक्षक नेता राकेश कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार मिश्र वरीय भाजपा नेता, अभिकर्ताश्याम किशोर सिंह, रामजी सिंह क्रीकेटर, समाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार सिंह नीमतर, व्यवसाई गजेन्द्र सिंह, शिक्षक दीपक सिंह, पूजारी गौरीशंकर उपाध्याय,लक्ष्मीकांत उपाध्याय, विवेक कुमार सिंह, तुषार कुमार, अनुपम कुमार, शोलटी कुमार, पोलटू, गोविंद कुमार, रणविजय कुमार सहित दर्जनों नवयुवकों ने भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग