मशरक में दरवाजे पर लगे गढ़े के पानी में डूबने से बच्चे की मौत
मशरक(सारण)। स्थानीय पीएचसी में रविवार की शाम एक दो साल के बच्चे को दरवाजे पर गढ़े में लगे पानी में डूब कर अचेतावस्था में इलाज के लिए लाया गया जिसे ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मनोरंजन सिंह ने मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चें की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के नगवा मलमलिया गांव निवासी सद्दाम हुसैन के 2 वर्षीय पुत्र अमजद अली के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि बच्चा दरवाजे पर खेल रहा था उसी दौरान गढ़े में लगें पानी में डूब गया जिसे इलाज के लिए के पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत घोषित करतें ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजन बच्चे के शव को लेकर घर चलें गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग