राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर शाम पानापुर पुलिस ने थानाक्षेत्र के रसौली बिंद टोली गांव में छापेमारी कर पच्चीस लीटर कच्चा स्पिरिट बरामद किया है। हलाकि पुलिस की आने की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार होगया। थानाध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वही स्थानीय पुलिस के द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार चलाये जारहे अभियान से कारोबारियों में दहशत ब्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग