पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के गोढ़ना बाजार पर अवस्थित फर्नीचर मिस्त्री से दरवाज़े का चौखठ जबरदस्ती मांगने पर नही देने के विरोध में मारपीट की घटना सामने आई है जिसमें पीड़ित संतोष कुमार साह पिता शिवधारी साह ने थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले में घायल मिस्त्री ने बताया कि वह अपने दुकान पर बैठा था कि गौरी शंकर साह समेत आधा दर्जन लोगों ने जबरदस्ती दरवाजे का चौकठ मांगने लगें जिसका विरोध करने पर हथियार के बट से सर पर मार बुरी तरह घायल कर दिए।आस पास के लोगों के आने पर सभी जान से मारने की धमकीं देते हुए वहां से चलें गये वही जाते जातें गल्ले में रखा दुकान के बिक्री का नगदी भी लेकर चले गए। वही उसे घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग