संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहनों की तेज रफ्तार ने बनियापुर में एक बार फिर कहर बरपाया है। बुधवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिनका इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। पहली घटना सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्लूआ बाजार के समीप एनएच 331 की है। बताया जाता है कि बुधवार को तड़के स्थानीय दो महिलाएं टहलने के लिये सड़क पर निकली थी। इस बीच किसी अज्ञात वाहन के चालक धक्का मार फरार हो गया।घटना की जानकारी तब हुई जब सहाजितपुर पुलिस गस्ती के लिये निकली थी। पुलिस ने गस्ती के दौरान देखा कि सड़क के किनारे दो महिलाएं बेसुध पड़ी है। जिन्हें उठाकर आनन- फानन में इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने कोल्लूआ निवासी टुनटुन पंडित की 40 वर्षीय पत्नी कुंती देवी को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरी महिला संतोष साह उर्फ बच्चा की पत्नी रीता देवी 45 वर्षीय को बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मृत महिला के शव को कब्जे में ले पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया। मृत महिला के परिवार में घटना की सूचना मिलते ही परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के पति टुनटुन पंडित रोजीरोटी के लिये भोपाल में रहकर राजमिस्त्री का काम करते है। मृत महिला को दो पुत्र और एक पुत्री है।शव गांव पँहुचते ही सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई।
इधर दूसरी घटना पैगम्बरपुर- जनता बाजार सड़क मार्ग का है। जहाँ मुस्लिमपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप एक टेंपो ने महिला को टक्कर मार दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।जख्मी महिला कन्हौली संग्राम निवासी 60 वर्षीया प्रभावती कुंवर बताई जाती है। जो राशन लेने के लिये चतुर्भुज छपरा जा रही थी।इस बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला सड़क के किनारे अपने साइड से जा रही थी। तभी टेंपो चालक अनियंत्रित हो पीछे से धक्का मार फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को आनन-फानन में इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाये। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।महिला के सर एवं पेट मे काफी चोट होने की बात बताई जा रही है।
वाहनों की रफ़्तार पर नही लग पा रहा है, अंकुश:
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि रफ्तार की कहर से आये दिन सड़क दुर्घटना में लोगो की मौत हो रही है। बावजूद इसके रफ्तार पर ब्रेक नही लग पा रहा है। वाहनों चालकों द्वारा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बेतरतीब ढंग से तेज गति से वाहनों का धड़ल्ले से परिचालन किया जाता है। वही ओवरटेक के दौरान राह चलते लोगों को दुर्घटनाग्रस्त किया जाता है। जिसपर प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा। बताया जाता है कि कम उम्र के बच्चें जिनका अबतक लाइसेंस भी निर्गत नहीं हुआ है। फर्राटे से सड़कों पर लापरवाही से वाहन को दौड़ा रहे है। जो सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण है।
फोटो (मृत महिला के दरबाजे पर जुटी लोगों की भीड़)


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा