संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शादी समारोह से बाइक चोरी होने के मामले में पीड़ित ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अज्ञात को नामजद किया है। मामला थाना क्षेत्र के सरेया का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित दीपक प्रसाद सिंह ने बताया है कि मेरे भतीजी का शादी था। जहाँ दरबाजे पर अपनी स्प्लेंडर बाइक खड़ी कर व्यवस्था में जुटा था।बाद में समान्य होने के बाद देखा कि बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। मालूम हो बिगत एक माह में दर्जन भर से अधिक बाइक केवल शादी समारोह से चोरी हुई है।बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर अपनी वाहनों की सुरक्षा को लेकर बाइक स्वामी काफी चिंतित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग