संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। ससुराल वालों द्वारा मारपीट एवं गाली-गलौज करने के मामले में पीड़िता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला थाना क्षेत्र के लौवा कला पकवा इनार का है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता माला देवी ने चार लोगों को नामजद कर बताया है कि मेरे देवर भीम कुमार, बुनी कुमार एवं चंदन कुमार बार-बार मारपीट एवं गाली-गलौज करते रहते है। मेरे मम्मी-पापा द्वारा पूर्व में दहेज प्रथा का केस किया गया था। जिसको लेकर ये लोग मेरे साथ दुर्व्यवहार करते हुए अभद्र गाली- गलौज करते है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग