संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बुजुर्ग व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 47 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली गई। जिस मामले में बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली निवासी व पीड़ित 62 वर्षीय दरोगा राय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मेरे पुत्र शंकर राय के नाम से पीएनबी बैंक का एटीएम कार्ड है।जिस कार्ड को लेकर मैं रुपये की निकासी करने के लिये बनियापुर गया था। इस दौरान वहाँ खड़ा एक अज्ञात व्यक्ति धक्का- मुक्की कर मेरा एटीएम कार्ड बदल लिया। तथा कुछ देर बाद मेरे एटीएम कार्ड से निकासी होने लगा। इस बीच दस-दस हजार रुपये दो बार में निकासी की गई। जबकि शेष रुपये से खरीददारी की गई है। पीड़ित का कहना है कि बदला हुआ एटीएम कार्ड मेरे पास है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग