पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के हंसापीर गांव के एक युवक की गुजरात के अहमदाबाद में क्रेन दुर्घटना में मौत हो गई मौत की खबर बुधवार को गांव में परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक युवक की पहचान हसापीर गांव निवासी जाकीर हुसैन का 19 वर्षीय पुत्र जहुर आलम के रूप में हुई। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि वह गुजरात के अहमदाबाद में क्रेन आपरेटर सहायक का काम करता था वही पर सामान उठाने के दौरान बेल्ट टूटने से सामान से दब कर मौत हो गई। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा हैं और बेहद गरीब परिवार से हैं उसी की कमाई से परिवार का भरण-पोषण चलता था मृतक के पिता ने बताया कि मृतक अहमदाबाद में क्रेन आपरेटर सहायक के रूप में काम करता था बीस दिनों पहले छुट्टी से वापस गया था इस बार बोल गया था कि इस बार आपरेटर की परमामेट नौकरी हो जाएंगी तो मकान बनेगा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अहमदाबाद शव लाने चलें गये। वही गांव में खबर और परिजनों के चित्कार से मातम पसरा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग