पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में बुधवार को बिजली का करेंट लगने से युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक लखनपुर गांव निवासी स्व बैजनाथ साह का 17 वर्षीय पुत्र प्रिस कुमार के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम में भेज दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रात्री में भैस रस्सी तोड़ भाग गयी उसी को पकड़ने के दौरान टार्सफरमर के पास बिजली के तार से करेंट लगने से अचेतावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक एक भाई हैं और पिता की पहले ही मौत हो चुकी हैं गरीब परिवार की वजह से मज़दूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मौत की खबर सुनकर परिजनों में मातम छा गया है वही मां का रो रो कर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग