संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। गांव के ही लोगों द्वारा दरबाजे पर चढ़ कर मारपीट करने के मामले में पीड़ित महिला ने सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के नजीबा का है। पीड़िता जानकी देवी ने नजीबा टोले कल्याणपुर निवासी हरिकिशोर सिंह, निरंजन सिंह, छोटू सिंह सहित चार लोगों को नामजद कर बताया है कि आरोपितों ने दरबाजे पर पहुँच मारपीट कर जख्मी कर दिया। वही मेरे पति और पुत्री को भी जान से मारने की धमकी देते है तथा मुझे एवं मेरी पुत्री पर गलत निगाह रखते है। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग