राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। बाजार से घर लौट रहे व्यक्ति को गांव के ही लोगों ने मारपीट कर रुपये छीन लिए।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका कला का है। पीड़ित दिनेश्वर राय ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पांच लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मेढुका मठिया बाजार से कुछ सामान खरीदकर अपने पोती के साथ घर लौट रहा था।जैसे ही गांव के ही शैलेश राय के घर पास पहुँचे तबतक शैलेश राय, मुकेश राय, उमेश राय,प्रियांशु कुमार सहित पांच लोग घेरकर गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगे।इस दौरान नामजदों ने मेरा कॉलर पकड़कर पटक दिया और पॉकेट में रखे एक हजार रुपये और कलाई घड़ी छीन लिए।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग