संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। जिला राजद ने मोदी सरकार द्वारा अग्निवीर नाम के तहत सेना में सिर्फ चार वर्षों के लिए नियुक्ति के निर्णय का कड़ा विरोध जताया है। सारण जिला राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव ने बताया कि मोदी सरकार के इस तुगलकी फरमान का पार्टी स्तर पर पुरजोर विरोध किया जाएगा।मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार के किसान विरोधी चेहरे को तो नए काले कृषि कानून के दौरान पूरे देश दुनिया की जनता देख ही चुकी है।अब मोदी सरकार का अग्निवीर फरमान के तहत भारत के करोड़ों नवजवान विरोधी चेहरे का पर्दाफाश हो चुका है।राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव ने कहा कि देश के नवजवान अपने कठोर परिश्रम के दम पर देश सेवा की भावना से ओतप्रोत होकर सेना में जाने का सपना संजोये रहते है।जिसे देश की निरंकुश मोदी सरकार ने नवजवानों के सपनों को चकनाचूर करने का काम किया है।इसे राजद कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। राजद मोदी सरकार के इस नवजवान विरोधी नीतियों के खिलाफ बेरोजगार युवाओं को हर कदम पर साथ देगा।राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय,सागर नौशेरवाँ,जीप अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर राय, राधेकृष्ण प्रसाद,जिलानी मोबिन आदि नेताओं ने इस काले अग्निवीर योजना को वापस लेने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग