संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कन्हौली मठिया में कार्यरत 47 वर्षीय शिक्षिक परमात्मा राय का बुधवार की देर रात्रि निधन हो गया। शिक्षक के असामयिक निधन से प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। प्राथमिक विद्यालय कन्हौली मठिया के प्रधानाध्यापक धनंजय पांडेय ने बताया कि दिवंगत शिक्षक का नियोजन वर्ष 2004 में पंचायत शिक्षिक के पद पर हुआ था।बताया जाता है कि उक्त शिक्षिक बिगत एक सप्ताह पूर्व लकवा से ग्रसित होने की वजह से बीमार चल रहे थे। जिनका पटना के एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा था। जहाँ इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शव दरबाजे पर पहुँचने की सूचना मिलते ही गुरुवार की अहले सुबह सैकड़ो शिक्षक दिवंगत शिक्षक के घर पहुँच परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त किये। इधर घटना के बाद से मृत शिक्षक की पत्नी और बच्चों सहित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। बेसुध पत्नी को लोग समझाने-बुझाने में लगे है। दिवंतग शिक्षक अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र का भरपूर परिवार छोड़ गए है। शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि दिवंगत शिक्षक काफी हँसमुख और मिलनसार प्रबृत्ति के साथ- साथ मृदभाषी, कर्तव्यनिष्ठ एवं शांत स्वभाव के थे।जो शिक्षण कार्यो में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते थे। साथ ही सामाजिक कार्यो में भी इनकी रुचि होने के कारण समाज मे भी काफी लोकप्रिय थे।उक्त शिक्षक के निधन पर बीइओ रामनाथ बैठा,परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह, विनोद राय, इंद्रजीत महतों, संजय राय, श्रीकांत पांडेय, मंजू कुमारी सहित सैकड़ों शिक्षकों ने अश्रुपूर्ण श्रधांजलि अर्पित करते हुए शिक्षक के निधन को अपूरणीय क्षति बताई है।

फोटो(शिक्षक के दरवाजे पर जुटे शिक्षक समुदाय एवं रोते बिलखते परिजन)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग