राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थानाक्षेत्र के गोपालबाड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में कौशल्या देवी पति स्व बीर बहादुर सिंह बुरी तरह जख्मी हो गई। जख्मी महिला की चिकित्सा सी एच सी मशरक में कराई गई। जख्मी महिला के फर्दब्यान पर मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे कहा गया है कि बलीराम सिंह के कहने पर लाठी डंडा से लैस होकर संजय सिंह, बालिंदर सिंह, प्रभु नारायण सिंह सहित अन्य ने दरवाजे पर आकर अचानक हमला कर दिया। बचाव करने आए घर के अन्य सदस्यों से भी जमकर मारपीट कर जख्मी किया। मारपीट के दौरान गले से 50 हजार का चेन छीन लिया। परिवार के एक छोटी बच्ची को भी नही बख्शा। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग