संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। मनरेगा योजना से लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत शुक्रवार को सतुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड नं-01 चांदपुर में कचड़ा प्रबंधन यूनिट की आधारशीला रखी गई। आधारशिला का उदघाटन प्रशिक्षु वरीय पदाधिकारी रशिम कुमारी, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर, कार्यक्रम पदाधिकारी संजय निराला, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजू शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि चार लाख सड़सठ हजार रुपये से बनने वाली इस यूनिट को तीन माह में तैयार कर लिया जाएगा। जिसके बाद इसमें पंचायत अंतर्गत गीले एवं सूखे कचड़े को स्टोर किया जाएगा।मुखिया प्रतिनिधि राजू शर्मा ने कहा कि इस यूनिट के निर्माण से पंचायत वासियों को काफी सहूलियत होंगी। एक तरफ लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। वही दूसरी तरफ घर के अंदर एवं बाहर जो कचड़े का अंबार लगा रहता है। उससे मुक्ति मिलेगी। जिससे वातवरण भी स्वच्छ रहेगा। बताया जाता है कि प्रथम चरण में चयनित सतुआ, सरेया, मनिकपुरा सहित चार पंचायतों में कचरा प्रबंधन यूनिट का निर्माण कराया जाना है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग