राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक के बंगरा पश्चिम टोला गांव में इंदु देवी पति पुरुषोत्तम तिवारी को डायन कह मारपीट कर मंगलसूत्र छीनने का मामला प्रकाश में आया है । पीड़ित महिला द्वारा मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमे कहा गया है कि जब वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी तभी गांव के ही दीनानाथ ठाकुर , रामायोध्या ठाकुर सहित आधे दर्जन लोग पहुंच कर डायन कहते हुए मारपीट करने लगे। बचाव करने आए जाउत मनीष कुमार , हरिओम कुमार एवम अन्य परिजनो के साथ भी लाठी डंडे से मारपीट की । सभी द्वारा किए गए जानलेवा हमला पर चीखने चिल्लाने से आसपास के ग्रामीण जुटे । जिसपर धमकी देते हुए सभी गले से सोने का कीमती मंगलसूत्र छीन भाग गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग