राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने तीस लीटर देशी शराब के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के नारायण टोले का है। एसआई आजाद खां के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सूचना मिली की नारायण टोले में लालबाबु चौधरी द्वारा अपने घर मे शराब को एकत्रित कर विक्री की जा रही है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस वाहन को देख दो व्यक्ति भागने लगे। जिन्हें बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। इस दौरान तलाशी के क्रम में लालबाबु चौधरी के घर मे रखे एक गैलन में 30 लीटर देशी चुलाई शराब और तीस किलोग्राम गुड़ बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया।गिरफ्तार लोगों में लालबाबु चौधरी एवं उनके पुत्र कृष्णा चौधरी शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग