जातिवादियों ने दलितो घर में घूस कर की मारपीट व तोड़फोड़
राष्ट्रनाय प्रतिनिधि।
एकमा(सारण)। थाना क्षेत्र के मठनपुरा गांव के कुछ जातिवादियों ने गांव के दलित समुदाय के लोगों के घरों में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात का कारण गांव के राजकुमार सिंह उर्फ काका के खेत से अनुसूचित जाति के परिवार के कुछ बच्चों द्वारा घोंघा व केंकड़ा पकड़ना बताया गया है। घायलों में श्रीराम राम, चंद्रशेखर राम, विशाल राम, फुलेश्वर राम, मनीब राम, रामावती देवी, विनय राम समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस दौरान अनुसूचित जाति के कई घरों में तोड़फोड़ व छेड़खानी की बात सामने आयी है। मामले में एकमा थाने में पीड़ित पक्ष के द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग