अरूण कुमार पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। बाढ़ के समय लाभुकों को दी जानेवाली जीआर राशि से इसबार हजारो उपभोक्ता वंचित हो सकते है। ये वैसे उपभोक्ता है जिनका आपदा संपूर्ति पोर्टल पर अपलोड डाटा में आधार कार्ड अपडेट नहीं है। इस मामले को लेकर सीओ रणधीर प्रसाद ने प्रखंड के सभी मुखिया सह बाढ़ अनुश्रवण सह निगरानी समिति के अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर संबंधित लाभुकों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने को कहा है। सीओ ने बताया कि प्रखंड के लगभग पांच हजार लाभुकों के नाम आधार विहीन है। उन्होंने बताया कि दो दिनों के अंदर जरूरी सूचनाएं उपलब्ध नही होने की स्थिति में संबंधित लाभुकों का डाटा अवैध मानते हुए आपदा संपूर्ति पोर्टल से डिलीट कर दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग