- जिला कार्यकारिणी सहित प्रखंड अध्यक्षों को मनोनयन पत्र का हुआ वितरण
रुचि सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक आर आर हेल्थ क्लिनिक छपरा में आयोजित हुई। बैठक में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ बी के सिंह के द्वारा सभी मनोनित सदस्यों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। बैठक का संचालन डॉ कमलेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान जिला कार्यकारी का गठन किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष के रूप में डॉ कमलेश कुमार सिंह, डॉ आशुतोष कुमार सिंह, डॉ अवध बिहारी पांडेय, इलताफ हुसैन, जिला महासचिव के रूप मे डॉ अभिषेक कुमार, अलोक कुमार सिंह उर्फ़ डब्लू सिंह सहित अन्य सभी प्रखंड़ों से आए हुए सदस्यों को मनोनयन पत्र दिया गया। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। बैठक में जदयू जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह, इलताफ हुसैन, अलोक कुमार उर्फ़ डब्लू सिंह, मोहम्मद मुन्ना आलम आदि शामिल हुए। बैठक का समापन डॉo रीता भारती के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इसकी जानकारी जिला जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ बी के सिंह ने रविवार को शाम एकमा स्थिति अपने आवास पर दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग