राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। अंतराष्ट्रीय नशा-मुक्ति दिवस पर मांझी थाना परिसर में थानाध्यक्ष मो. जकारिया एवं दाउदपुर में थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व पुलिस-कर्मियों ने नशा सेवन नही करने और न करने देने की शपथ ली। मांझी थनाध्यक्ष ने कहा कि शराबबंदी के बाद घरों में लौटी खुशहाली व शांतिपूर्ण वातावरण को बिगड़ने नही देंगे। लोगों को जागरूक करने के साथ हीं पुलिस अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन के प्रति संकल्पित है। वहीं दाउदपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस-कर्मियों ने शपथ ली। वहीं थानाध्यक्ष ने लोगों से नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार व पुलिस-प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर दोनों थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। वहीं दलन सिंह हाई स्कूल परिसर में पहुंच कर मांझी पुलिस ने स्कूली बच्चों से नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ दिलायी। वहीं अपने परिवार, समाज व क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पूर्व सुबह में कई विद्यालयों के बच्चों के द्वारा प्रभात-फेरी भी निकाली गई।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी