राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एसपी के निर्देश पर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर मारपीट मामले के एक फरार व शराब मामले दो आरोपितों समेत तीन लोगों को को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया गया है कि पुलिस ने माने मठिया गांव में छापेमारी कर 12 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक पियक्कड़ दारोगा भारती को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शराब का धंधेबाज राजेश भारती मौके से फरार हो गया। वहीं गंजपर गांव में छापेमारी कर पांच लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने धंधेबाज मुन्नी कुंवर को गिरफ्तार कर लिया। उधर रामपुर विन्दालाल गांव में छापेमारी कर पुलिस ने मारपीट मामले के फरार आरोपित मनोज राय को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग