राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएच-73 मुख्य सड़क पर भटौरा गांव के समीप शनिवार की रात्रि में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दुर्घटना में ट्रक चालक और उपचालक पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्हें आंशिक रूप से चोटें आई हैं। जिनका इलाज निजी चिकित्सकों के यहां किया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रक पर किसी कपड़ा दुकान का सामान लगा हुआ था जो पटना से मसरख जा रही थी इसी दौरान रात्रि में ट्रक चालक को झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकराते हुए आगे की तरफ गड्ढे में लुढ़क गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और ट्रक चालक व उप चालक को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला। आंशिक रूप से जख्मी ट्रक चालक व उपचालक को स्थानीय लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कराया। समाचार प्रेषण तक ट्रक उक्त स्थल पर ही खड़ी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग