राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना परिसर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मादक दुरुपयोग निवारण दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने इस बुराई को जन – जीवन से समाप्त करने का संकल्प लिया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, पीएसआई रवि रंजन कुमार व प्रवेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को शपथ दिलाई। अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस पर शपथ लेते हुए पदाधिकारियों व जवानों ने कहा कि मादक पदार्थ खासकर युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। मादक पदार्थो के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में आमजनों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग