राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का मामला सामने आया आया है। इस संबध में पीड़ित बच्चे की मां ने स्थानीय थाने में सोमवार को एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है। पीड़िता बच्चे की मां ने बताया कि उसके 9 वर्षीय पुत्र ने रात में उसे बताया कि गांव के ही तीन लड़के मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए गलत काम किए है। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित बच्चे की मां जब आरोपी लड़कों से पूछने गई तो तीनो ने मिलकर उसे मारपीट कर उसका सर फोड़ दिया है। घायल महिला का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। घटना की शिकायत मिलने पर तरैया पुलिस जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग