दैनिक राशिफल
आज तारीख है29जून 2022 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
अपने परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखे क्योंकि किसी के स्वास्थ्य के बिगड़ने की आशंका हैं जिससे सभी घरवाले चिंतित रहेंगे। ऐसे में किसी समस्या से घबराने की बजाये शांत मन से विचार करे तथा तभी कोई निर्णय ले।आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी।
लकी नंबर- 2
लकी कलर- ग्रे
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। यदि अभी आप कॉलेज में हैं तो आज कुछ ऐसी समस्याएं आएँगी जिनका समाधान आपको जल्दी से समझ नही आएगा। ऐसे में यदि आपने धैर्य से काम लिया और उसका डटकर सामना किया तो यही समस्या एक अच्छी उपलब्धि में बदल जाएगी।
लकी नंबर- 7
लकी कलर- महरून
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल हैं व आप अपने साथी से खुलकर बात करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। नए कार्य करने से पहले विचार करे तभी आगे बढ़े।
लकी नंबर- 6
लकी कलर- आसमानी
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।मानसिक रूप से आप पूर्णतया स्वस्थ रहेंगे तथा पहले की अपेक्षा आपकी कल्पनाशीलता में बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान आपका ज्यादातर ध्यान अपने कार्य को विस्तार देने और कुछ नया सीखने में रहेगा।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- संतरी
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने लिए कुछ ऐसे विकल्प चुनने होंगे जिससे उनका लक्ष्य निर्धारित हो सके। यह समय उनके लिए अनुकूल हैं, इसलिये अपने मन को दृढ-निश्चयी बनायें।व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है।
लकी नंबर- 1
लकी कलर- हरा
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। यदि आप किसी क्षेत्र में समस्या का सामना कर रहे हैं तो उसे अपने जीवनसाथी के साथ अवश्य साँझा करे। आज के दिन आप दोनों एक-दूसरे के मनोबल को बढ़ाने का काम करेंगे।
लकी नंबर- 8
लकी कलर- श्वेत
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। छात्रों को मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हैं अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है।
लकी नंबर- 7
लकी कलर- स्लेटी
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा।सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा तथा उन्हें किसी नए क्षेत्र में काम करने का अवसर भी मिल सकता हैं।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- केसरी
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता में रह सकते हैं तथा उनके लिए कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं जो भविष्य में उनके लिए फलदायी सिद्ध होगा।
लकी नंबर- 4
लकी कलर- नीला
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। विवाहित लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा तथा आप दोनों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। लेकिन किसी चीज़ की अति से बचे।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- पीला
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कॉलेज में किसी को कटु वचन कहने से बचे अन्यथा आपकी छवि नकारात्मक बन सकती है।प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आज के दिन शुभ रहेगा।
लकी नंबर- 5
लकी कलर- गुलाबी
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। रिलेशन में रह रहे लोगों को अपने साथी की कोई बात बुरी लग सकती हैं जिससे दोनों के बीच आपसी द्वेष बढ़ जायेगा।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- भूरा
आपका दिन मंगलमय हो






More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार आजाद का निधन, शोक की लहर
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं