राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

30.06.2022, दिन गुरुवार, आज का दैनिक राशिफल, राष्ट्रनायक न्यूज के साथ

🚩 दैनिक राशिफल 🚩

आज तारीख है 30 जून 2022 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। सयुंक्त परिवार में रह रहे लोगों को अपने सगे-संबंधियों से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना हैं ।

लकी नंबर- 3

लकी कलर- भूरा

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।आप अपना ज्यादातर समय अपने परिवार को देंगे तथा उनके साथ आपका स्वभाव मैत्रीपूर्ण रहेगा जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी।

लकी नंबर- 2

लकी कलर- ग्रे
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा।आज के दिन आपका मन पढ़ाई में कम तथा अन्य क्षेत्रों में ज्यादा लगेगा लेकिन मन में किसी चीज़ को लेकर शंका बनी रहेगी।

लकी नंबर- 7

लकी कलर- महरून

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी तथा आपके शत्रु भी आपसे प्रभावित होंगे। बाजार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा।

लकी नंबर- 6

लकी कलर- आसमानी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे है तो जीवन में एक नया मार्गदर्शक मिलेगा जो आपको सही राह दिखा सकता हैं।

लकी नंबर- 9

लकी कलर- संतरी
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।यदि प्रेम जीवन में हैं तो खर्चें बढ़ जायेंगे तथा आप अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आप दोनों के बीच आपसी प्रेम तो बढ़ेगा ।

लकी नंबर- 1

लकी कलर- हरा

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें।आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा तथा रुके हुए कार्य बनेंगे। यदि पैसे कही अटके पड़े हैं तो वे भी वापस मिलेंगे जिससे घर में समृद्धि आएगी।

लकी नंबर- 8

लकी कलर- श्वेत

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा । आपका अपने साथी के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। उनकी कोई बात आपको अत्यधिक प्रभावित कर सकती हैं।नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।

लकी नंबर- 7

लकी कलर- स्लेटी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप अपने काम में ज्यादा व्यस्त होने के कारण माता-पिता को ज्यादा समय नही दे पाएंगे लेकिन मन में उनकी सेवा करने का भाव बना रहेगा। भाई-बहन का भरपूर साथ मिलेगा जिससे मन आनंदित रहेगा।घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है।

लकी नंबर- 3

लकी कलर- केसरी
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।आज के दिन आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे व रचनात्मकता में वृद्धि होगी। सभी के साथ बोलते समय अपना व्यवहार मृदु रखे तथा मीठी वाणी बोले।

लकी नंबर- 4

लकी कलर- नीला

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।आपका मधुर व्यवहार परिवार के लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा तथा वे आपकी बातों से प्रभावित होंगे। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा तथा सभी मिलकर कही बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

लकी नंबर- 9

लकी कलर- पीला

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी।परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा तथा आपको अपने ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। ऐसे में सभी के प्रति अपने व्यवहार को मृदु रखे व किसी प्रकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहे।

लकी नंबर- 5

लकी कलर- गुलाबी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺
संजीत कुमार मिश्रा, ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

You may have missed