संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिजली का उपभोग कर समय पर विपत्र जमा नही करने वाले उपभोगताओं के विरुद्ध बिधुत विभाग सख्त है। ऐसे में विभागीय स्तर पर अभियान चलाकर चिन्हित उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद किया जा रहा है। इसी क्रम में जेई पंकज कुमार सुमन एवं जेएलएम सहदेव कुमार के नेतृत्व में पिठौरी में निर्धारित से अधिक का बकाया विपत्र रखने वाले एक दर्जन से अधिक उपभोगताओं का बिधुत कनेक्शन काट दिया गया। जिन उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेदन किया गया है। उनमें चिंता कुंवर,उमा देवी, सुरेश साह, शंकर रावत,योगेंद्र सिंह, दरोगा सिंह, जंगली राम, जयप्रकाश साह सहित चौदह उपभोगता शामिल है। जेइ ने बताया कि इन सभी उपभोगताओं पर 06 हजार से लेकर 30 हजार तक का विपत्र बकाया है। जबकि विभागीय निर्देशानुसार दो हजार से अधिक का विपत्र बकाया रखने वाले उपभोगताओं का बिधुत विच्छेदन किया जाना है। बिधुत एसडीओ धीरज सती ने बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोगताओं से अपील की है कि अबिलम्ब अपना बिपत्र जमा करे अन्यथा बिधुत संबंध बिच्छेद कर दिया जाएगा। मौके पर आरआरएफ संजय सिंह, जितेंद्र प्रसाद, हरी किशोर गिरी, अजय प्रसाद, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, सर्वेश कुमार चतुर्वेदी, बिरबहादुर राम सहित सभी संबंधित मानवबल उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग