राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा बाजार व आसपास के ग्रामीण इलाकों में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं हाल ही में एकमा बाजार में निर्मित एकमा-ताजपुर संपर्क सड़क की ऊंचाई अधिक कर देने और अभी तक सड़क के दोनों किनारों पर फुटपाथ का निर्माण नहीं कराए जाने से जल भराव व खींचड़ का साम्राज्य हो गया है। जिसके चलते एकमा बाजार में आवश्यक सामानों की खरीदारी करने के लिए पहुंचने वाले राहगीरों के अलावा पैदल, दुपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को भी बाजार में पहुंचने और घर लौटने में काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर कींचड़ और फिसलन के चलते दिन भर लोग गिरते और चोटिल होते नजर आए। वहीं एकमा नगर पंचायत के विभिन्न वार्ड-मोहल्लों में वर्षा जल की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव भी हो गया है। उधर मोहल्लों व रास्ते किनारे की गंदगी का समय से सफाई व उठाव नहीं होने के चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में नगर पंचायत वासियों का कहना है कि पहली बरसात में नगर पंचायत एकमा की स्थिति ऐसी है तो पूरे बरसात के मौसम में स्थिति किस तरह की होगी? इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। बताया गया है कि नगर पंचायत है कहां बाजार के 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। अभी चुनाव कराने संबंधी कोई विभागीय तैयारी भी नहीं हो रही है। इस बीच नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पर आरोप है कि उनका निवास मुख्यालय में नहीं है। उनके कार्यालय अनियमित आने के कारण यहां का समुचित विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग