रुचि सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा पुलिस ने छपरा-सीवान नेशनल हाईवे 531 पर थाने के सामने वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने अनियमित ढ़ंग से वाहनों के परिचालन करने के आरोप में आठ बाइक चालकों से पांच हजार रूपये जुर्माना की वसूली किया। यह अभियान थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी व एसआई टिंकू कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग