राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। भाजपा के आठ साल बेमिसाल कार्यक्रम अंतर्गत कोहड़ा बाजार बाजार पर 3 जुलाई को आयोजित होने वाली सभा को सफल बनाने को लेकर आइडियल पब्लिक स्कूल के परिसर में मंडल अध्यक्ष जयकिशोर सिंह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें सभा को सार्थक व प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा व तैयारी की समीक्षा की गई। वहीं 3 जुलाई को आयोजित होने वाली सभा मे आधिक से अधिक संख्या में क्षेत्रीय जनता से शामिल होने की अपील की गई। बैठक में मुख्य रूप से शारदानंद सिंह, हेम नारायण सिंह, हरिमोहन सिंह “गुडडू”, मनोज पाण्डेय आनन्द,पूर्व मुखिया राम प्रसाद सिंह, छोटु सिंह, अविनाश ओझा, संजय सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग