राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रजनीकांत सिंह ने कुलपति से मिलकर स्नातकोत्तर सत्र 2018-20 एवं 2019-21 के द्वितीय सत्र की परीक्षा अविलंब कराने के लिए ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि स्नातकोत्तर 2018-20 एवं 2019-21 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा हुए लगभग 6 माह पूर्ण होने के बाद भी अब तक अंकपत्र नहीं प्राप्त हुए हैं। साथ ही इनमें में नामांकन के डेढ़ साल बाद द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन नही किया गया है। अब तक नामांकन और परीक्षा फॉर्म भरने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हो रही है। यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है अगर द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म को अविलंब नहीं भरा गया और परीक्षा की तिथि नहीं घोषित की गई तो अखिल भारतीय परिषद से छपरा इकाई एवं छात्र संघ संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग