पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। कोविड संक्रमण की वजह से पिछले दो साल बाद अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को मशरक से छपरा जंक्शन से जम्मू शिव भक्तों को रवाना किया था। बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए “ शिवभक्तों का जत्था रवाना हो गया। छपरा से ट्रेन पकड़ेंगे। सभी भक्त बम बम भोले का जयकारा लगाते हुए एक रंग का नया पोशाक पहने मशरक को शिवमय कर गए। यात्रा करने वालो में नागरिक अधिकार मंच के संयोजक सरोज कुमार, शिवशंकर प्र रस्तोगी, त्रिभुवन रस्तोगी, पीएन गुप्ता, रामजी सहित करीब 65भक्त शामिल हैं। वहीं इस दौरान भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ था। दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के जयकारों से भी पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। वहीं इस बार कोराेना काल के बाद बाबा के भक्तों को दर्शन करने का मौका मिल रहा है जिसको लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग