राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के दो विद्यालयों को जिला स्तरीय राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021- 22 प्रदान किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा मध्य विद्यालय रघुनाथ गिरी के मठिया को सब- कटेगरी- बिहेवियर चेंज एंड कैपेसिटी बिल्डिंग के अंतर्गत प्रशंसनीय कार्य को लेकर प्रथम पुरस्कार हेतु चयनित होने पर प्रधानाध्यापक रामजीत राम को प्रशस्ति- पत्र प्रदान किया गया है। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलांन को सब- कटेगरी- टॉयलेट्स के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार हेतु चयनित होने पर प्रधानाध्यापक विजय शंकर महतो को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दोनों विद्यालय परिवार के शिक्षकों व बच्चों को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हवलदार मांझी व सचिव पंकज प्रकाश सिंह ने बधाई दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग