राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के खैरा मध्य विद्यालय के प्रांगण में बिहार शिक्षा परियोजना सारण व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नेत्र दिव्यांगता को छोड़कर 0 से 18 वर्ष के सभी कोटि के दिव्यांग छात्र-छात्राओं की दिव्यांगता जांच व यूआईडी कार्ड निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी चन्द्रेश्वर कामत के निर्देशन में शिविर का संचालन शुरू हुआ। शिविर में नगरा बीआरसी संकुल संसाधन क्षेत्र में पड़ने वाले सभी विद्यालयों में पठन- पाठन करने वाले दिव्यांग छात्र तथा छात्राओं को विशेषज्ञों द्वारा जांच किया गया। शिविर में 0 से 18 वर्ष के लगभग 70 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूआईडी कार्ड बनाया गया। इस बाबत संसाधन शिक्षक प्रवीण कुमार यादवन ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं यूआईडी कार्ड बनाने को लगाये गये शिविर में नेत्र दिव्यांगता को छोड़कर सभी प्रकार की दिव्यांगता की जांच शिविर में की गई। इस दौरान शिविर में दवाइयों, मास्क, ग्लब्स व सेनीटाइजर की भी व्यवस्था मौजूद रही। इस शिविर के लिए सदर अस्पताल छपरा से प्रतिनियुक्त किये गये डॉक्टरों व टेक्निकल कर्मचारियों की टीम में ऑडियोलॉजिस्ट डॉ0 संतोष कुमार वर्मा, क्लिनिकल साइक्लॉजिस्ट डॉ0 टीके सिंह, इएन टी सर्जन डॉ0 टेसफूल हक, नगरा पीएचसी से प्रतिनियुक्त डॉ0 सत्यानरायण प्रसाद के साथ ही टेक्निकल कर्मियों में सहायक श्रवण भाषा विशेषज्ञ बब्लु कुमार राम, मोबलिटि इन्ट्रक्टर प्रमोद कुमार चौधरी, सहायहक सुरेश कुमार के साथ दिव्यांग छात्र व छात्राओं के फर्म भरने से ले उनके आवेदन को ऑनलाईन कराने में सहायता के लिए मध्य विद्यालय के प्रध्यानाध्यापक कृष्णा राम, शिक्षक सुनील शर्मा, मनोज राम,सन्स तबरेज, मन्टु मिश्रा, फिरोज आलम, गणेश कुमार सिंह, राजा मांझी, आदि शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।
दिव्यांग छात्र व छात्राओं जांच करते डॉक्टरों की टीम
दिव्यांग छात्र व छात्राओं के फर्म को भरते शिक्षक
यूआईडी कार्ड के लिए ऑनलाईन करते दिव्यांग छात्र व छात्राओं


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग